Home / उत्तर प्रदेश / ‘CM कुर्सी विवाद’ पर गाँधी परिवार का साफ़ निर्णय, 10 साल बाद सोनिया ने किसी मुख्यमंत्री से की डायरेक्ट बात

‘CM कुर्सी विवाद’ पर गाँधी परिवार का साफ़ निर्णय, 10 साल बाद सोनिया ने किसी मुख्यमंत्री से की डायरेक्ट बात

रायपुर। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच अलग से जो बातचीत हुई, वह छत्तीसगढ़ के हिसाब से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। समझा जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर आलाकमान अब दो टूक निर्णय लेने जा रहा है। पिछले कुछ माह से प्रदेश में इसे लेकर काफी गहमागहमी रही है।

अब तक मुख्यमंत्री का लगातार राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी से बातचीत का क्रम जारी था। अरसे बाद ऐसा हुआ है कि सोनिया गांधी को भूपेश बघेल से अलग से बातचीत की जरूरत पड़ी

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के कार्यकाल विवाद पर आलाकमान लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ ही संगठन से भी चर्चा कर रहा था। खबर है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पद छोड़ने के पक्ष में नहीं थे। उसके बाद सिंहदेव की नाराजगी खत्म करने के लिए हाईकमान ने निर्णय लिया है कि अब मुख्यमंत्री पद के विवाद को जल्द पटाक्षेप कर दिया जाए।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार श्रीमती गांधी और बघेल के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा हुई है । इसके पहले पिछले कुछ दिनों में बघेल की गांधी परिवार से ज्यादातर चर्चा उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों को लेकर होती रही थी। इधर, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने अपने कुछ बेहद करीबी लोगों के साथ 16 अक्टूबर की रात दिल्ली के लिए उड़ान भरा था।

अंबिकापुर में इलाज के दौरान नवजात बच्चों की मौत की खबर सुनकर सिंहदेव रविवार दोपहर छत्तीसगढ़ पहुंचे। सिंहदेव आज सोमवार को फिर दिल्ली रवाना हो रहे हैं। सिंहदेव के बेहद करीबी इस समय दिल्ली में ही डटे हुए हैं। प्रदेश की राजधानी रायपुर शांत है लेकिन दिल्ली के दस जनपथ में जरूर हलचल तेज है।

Check Also

Why You Should Order Your Essay Online From WriteMyEssayOnline

WriteMyEssayOnline is a leading writing company that is able to help you get high-quality papers. ...